Advertisement

Noun Clause in Hindi - Definition, Examples and Meaning

इस लेख में हम Noun Clause in Hindi के बारे में विस्तार रूप से जानेंगे। English Grammar में Clause (उपवाक्य) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हम प्रतिदिन ऐसे वाक्यों का उपयोग करते हैं जिनमे हम Noun Clause का प्रयोग करते हैं। 

Noun Clause के वाक्यों को कैसे English में Translate किया जाता है इसकी परिभाषा क्या है, Meaning क्या है ? Noun Clause in Hindi से जुड़े सभी महत्वपूर्ण टॉपिक्स इस आर्टिकल में दिए गए हैं पढ़े और जाने।

Noun Clause in Hindi

Noun Clause in Hindi

Noun clause (संज्ञा उपवाक्य) Noun का काम करता है। Noun की भांति यह किसी verb का subject, verb का object, किसी Preposition का object, किसी verb का complement, अथवा किसी का case in apposition होता है। 

Noun Clause में प्रश्नवाचक वाक्य साधारण बन जाता है। 

(1) Subject to a verb

1. वह कहाँ रहता है, मुझे मालुम नहीं है। 

  Where he lives is not known to me.

2. वह वहाँ कैसे पहुंचा, यह एक रहस्य है। 

  How he reached there is a mystery.


(2) Object to a verb

1. मुझे नहीं मालूम वह कहाँ रहता है। 

  I do not know where he lives.

2. मै जो भी कमाता हूँ खर्च कर देता हूँ। 

  I spend what I earn.

(3) Object to a Preposition

1. मै जो कहता हूँ उस पर ध्यान दो। 

  Give full attention to what I say

2. तुमने जो कुछ कहा है मुझे उसका मतलब नहीं मालूम। 

 I can find no meaning in what you have said.


(4) Complement to a Verb

1. मैंने तुमसे ऐसा ही कहा। 

  This is what I told you.

2. हम कैसे जीवन जीते हैं वही जीवन है। 

  Life is how we live it.


(5) Case in Application

1. यह सूचना की शत्रु आ रहा है गलत है। 

  The report that the enemy is coming is wrong.

2. तुम्हारा यह भ्रम की घडी नौकर ने चुराई है निराधार है। 

  Your suspicion that the servant has stolen the watch is baseless.


Noun Clause Meaning in Hindi

Noun Clause Meaning in Hindi - Noun Clause का हिंदी में अर्थ 'संज्ञा उपवाक्य' या 'संज्ञा खण्डवाक्य' होता है। 

Noun Clause पहचानने की विधि 

Noun Clause निम्नलिखित तीन connectives से शुरू होते हैं -

(i) Conjunction ''that'' किसी भी Transitive verb के ठीक बाद ''that'' से शुरू होने वाला clause, Noun clause होता है। जैसे -

He said that he was not guilty.

(ii) किसी भी Relative अथवा Interrogative Adverb से शुरू होने वाला clause, Noun clause होता है यदि उस Adverb से पहले उसका Antecedent प्रयोग न किया गया हो। जैसे -

I want to know where the lives. I do not know why he came last night.

(iii) किसी भी Relative अथवा Interrogative Pronoun से आरम्भ होने वाला clause Noun clause होता है, यदि उस Pronoun से पहले उसका Antecedent (पहले आने वाले शब्द) प्रयोग न किया गया हो। जैसे -

I want to know who has done it.

Noun Clause Exercise

Translate the following sentences into English :

1. यह सत्य है की राजीव गाँधी की हत्या कर दी गई है। 

2. मुझे ज्ञात नहीं है की तुम्हारी बहन बीमार है। 

3. रमेश को मालूम नहीं है की हरीश आजकल कहाँ रहता है। 

4. क्या तुम्हे ज्ञात है की राहुल कक्षा में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी है। 

5. क्या तुम सिद्ध कर सकते हो की पृथ्वी गोल है। 

6. मै नहीं कह सकता की सीता इस वर्ष परीक्षा देगी। 

7. मुझे गिनकर बताओ की तुम्हारे कोट में कितने बटन है। 

8. क्या आप बता सकते हैं मोहन आजकल क्या कर रहा है। 

9. मै जो भी कमाता हूँ खर्च कर देता हूँ। 

10. यह सूचना की शत्रु आ रहा है गलत है। 


Related post :

Present Indefinite Tense

Present Continuous Tense in Hindi

Present Perfect Tense in Hindi

Types of Conjunction in Hindi

Demonstrative Pronoun in Hindi

Reflexive Pronoun in Hindi

Infinitive and Gerund in Hindi

Top 100 + Proverbs with Hindi Meaning

Since और For का प्रयोग 

Can का प्रयोग 

Above और Over के प्रयोग में अंतर 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ