Advertisement

Above और Over के प्रयोग में अंतर जानें

आपने अंग्रेजी के वाक्यों में Above और Over का प्रयोग होते हुए सूना ही होगा। लेकिन क्या जानते हैं, Above और Over का प्रयोग किस प्रकार के वाक्यों में किया जाता है।

 

साथ ही Above और Over के प्रयोग में अंतर क्या है ?  इस आर्टिकल में 'Above' और 'Over' के बारे में स्पष्ट रूप से जानकारी दी गयी है। इसे पढ़कर आपको Above और Over का सही प्रयोग करना समझ आ जाएगा। 

Above और Over में अंतर - Difference between Above and over

Above  और Over को लेकर हमेशा एक confusion बनी रहती है क्योकि Above और Over का अर्थ (meaning) एक सामान प्रतीत होता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल गलत होगा अगर हम बिना अंतर जाने इसका प्रयोग करें। 

Above का प्रयोग ज्यादातर स्थिर चीजों की location बताने के लिए किया जाता है और साथ ही जो वस्तु किसी वस्तु के ऊपर हो लेकिन ठीक ऊपर ना हो उसके लिए Above का प्रयोग किया जाता है। 
जबकि Over का प्रयोग किसी वस्तु की  location व उसकी movement की direction के बारे में बताती है और साथ ही अगर कोई वस्तु किसी वस्तु के ठीक ऊपर ना हो इस स्थिति में Over का प्रयोग होता है। 

Read also :

Gerund and Infinitive in Hindi

Types of Conjunction in Hindi

Can का प्रयोग 

Above का प्रयोग - Use of Above in Hindi

Rule 1. Above का प्रयोग 'ऊपर' (higher than / over) के अर्थ में होता है। जब कोई वस्तु किसी वस्तु के ऊपर होती है (आपसे स्पर्श ना करे),  और वह वस्तु किसी वस्तुके ठीक ऊपर ना हो साथ ही उसकी ऊंचाई अधिक हो तब ऐसी परिस्थिति में Above का प्रयोग किया जाता है। 

जैसे -

The Kites fly above the clouds.

पतंगे बादलो के ऊपर उड़ती हैं। 

The Aeroplane is flying above the cloud.

हवाई जहाज बादल के ऊपर उड़ रहा है। 

The sun rose above the horizon.

सूरज क्षितिज से ऊपर उठ गया। 

We saw clouds above the mountain.

हमने पहाड़ को बादल के ऊपर देखा। 

His voice was heard above the din.

उसकी आवाज दिन के ऊपर सुनाई दी। 

The plane flew above the clouds.

विमान बादलों के ऊपर से उड़ गया। 

Keep your hands above the table.

अपना हाथ मेज के ऊपर रखो। 

Above all, I want to be healthy.

वह मेरे ऊपर के अपार्टमेंट में रहती है। 

Tom built a room above the garage.

टॉम ने गेराज के ऊपर एक कमरा बनाया। 

They lifted her above their heads.

उन्होंने उसको सर से ऊपर उठा लिया। 

Above meaning in Hindi - Above का हिंदी अर्थ 

Above का हिंदी में अर्थ ' के ऊपर' (अधिक ऊंचाई के लिए) होता है। 

Rule 2. Above का प्रयोग more than in number or quantity (संख्या या मात्रा में अधिक) के अर्थ में होता है। 

जैसे -  

There are above fifty students in the class.

वर्ग में पचास से अधिक छात्र हैं।     (संख्या)

Here expenses are above her means.

उसका खर्चा उसके आमदनी से अधिक है।   (मात्रा)

Rule 3. Above का प्रयोग 'से परे ' (superior to) के अर्थ में होता है।  

जैसे -    Sudhir is a publisher above suspicion.

Rule 4. Above का प्रयोग level बताने के लिए होता है। 

जैसे -  Mount Everest is 8850 meters above sea level.

माउंट एवेरेस्ट समुद्री सतह से 8850 मीटर ऊपर है। 

Over meaning in Hindi - Over का हिंदी में अर्थ 

Over हिंदी में अर्थ (Meaning ) 'ऊपर बिना स्पर्श के ' होता है। 

Over का प्रयोग - Use of Over in Hindi

Rule 1. Over का प्रयोग 'के ऊपर' (स्पर्श न करते हुए) के अर्थ में होता है।  जब कोई वस्तु किसी वस्तु के ठीक ऊपर हो और स्पर्श न करती हो तो , तब वहां over का प्रयोग किया जाता है। जैसे - 

The cloud is over our heads.

बादल हमारे सर के ऊपर है। 

The plane is flying over the town.

विमान कस्बे के ऊपर से उड़ रही है। 

There is a fan over my head.

मेरे सर के ऊपर एक पंखा है। 

The boy jumped over me .

लड़का मेरे ऊपर कूद गया। 

The girl jumped over the rope.

लड़की रस्सी के ऊपर कूद गयी। 

He need a roof over his head.

उसे अपने सर के ऊपर छत चाहिए। 

Rule 2. Over का प्रयोग all over (सर्वत्र / सब जगह) के अर्थ में होता है। 

जैसे -  

1. English is spoken in all over the world.

अंग्रेजी पूरी दुनिया में बोली जाती है। 

यहाँ all over का अर्थ every part of the world है। 

2. He has friends in all over the country.

पूरे देश में उनके दोस्त हैं। 

 यहाँ all over का अर्थ every part of the country है। 

3. She has traveled all over the world.

वह पूरी दुनिया में घूम चुकी है। 

4. The news spread in all over country.

खबर पुरे देश में फ़ैल गया।  

Rule 3. Over का प्रयोग more than (से अधिक) के अर्थ में होता है। 

जैसे -

Mr Ganguly is over forty.

मिo गांगुली की उम्र 40 से अधिक है। 

His income is not over his expenses.

उसकी आमदनी उसके खर्चो से अधिक नहीं है। 

Rule 4. Over का प्रयोग to be over (समाप्त होने) के अर्थ में होता है। 

जैसे -   The collage is over at 4 p.m.

           कॉलेज चार बजे शाम में समाप्त होता है। 

Rule 5. Over का प्रयोग 'एक छोर से दूसरे छोर' या 'आर-पार' के अर्थ में होता है। 

जैसे -    There is a bridge over the river.

Note : (i)  Across का प्रयोग भी इस अर्थ में होता है। जैसे - There is a bridge across the river.

(ii) Across का प्रयोग 'के उस पार' के अर्थ में भी होता है। 

जैसे - My uncle lived just across Ashok Rajpath. 

मेरे चाचा जी अशोक राजपथ के ठीक उस पार रहते थे। 

Rule 7. Over का प्रयोग In access (अत्यधिक) के अर्थ में भी होता है। अत्यधिक का अर्थ यहाँ आवश्यकता से अधिक है।  

जैसे -  

He overworks in the factory.

वह कारखाने में अत्यधिक यानि शक्ति से ज्यादा काम करता है। 

My father overtook me.

मेरे पिताजी एकाएक पीछे से पास आ पहुंचे। 

Note : कुछ ऐसे verbs हैं, जिनके आगे over जुड़कर उनके अर्थ में परिवर्तन कर देता है। 

जैसे -

Over + Verb

  Meaning

Overeat

आवश्यकता से अधिक खाना 

Over wise

आवश्यकता से अधिक चतुर 

Overdraw

जमा की गयी राशि से अधिक निकलना 

Overcrowd

आवश्यकता से अधिक भीड़ लगाना 


Related post :

Present Indefinite Tense in Hindi

Present Continuous Tense in Hindi

Present Perfect Tense in Hindi

Since और For का प्रयोग 

It का प्रयोग 

Demonstrative Pronoun in Hindi

Reflexive Pronoun in Hindi



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ