Advertisement

Meaning of It in Hindi - It का प्रयोग

It का प्रयोग

इस आर्टिकल में English Grammar के Meaning of It (It का प्रयोग) के बारे में जानेंगे। आज के समय में  अंग्रेजी सीखना सबसे जरुरी हो गया है। अगर आपके पास skill है लेकिन आप अंग्रेजी बोलना नहीं जानते हैं तो आपको अच्छी कम्पनी  में job नहीं मिलेगी। 

आज के समय में अंग्रेजी एक International Language बन चुकी है और यह पूरी  दुनिया में बोला जाता है। इस पेज पर दी गयी अंग्रेजी की जानकारी आपके लिए मददगार होगी।

आपने अंग्रेजी के वाक्यों में 'It' का प्रयोग होते हुए सुना होगा लेकिन क्या आप जानते है Meaning of It in Hindi'It' का प्रयोग (It ka prayog) कहा कहा होता है - Use of 'it' in a sentence, Use of 'it' in English Grammer excercise और meaning of 'It' in Hindi, (it का अर्थ )

Meaning of It



Meaning of It in Hindi - It का प्रयोग 

Rule  (1) : It का प्रयोग time, weather (मौसम), temperature (तापमान), तथा distance (दूरी) या अन्य प्राकृतिक घटना को express (अभिव्यक्त) करने के लिए Introductory subject के रूप में होता है। इस case में it को Empty it कहा जाता है क्योकि इसका कोई अर्थ नहीं होता है।

 जैसे -

Use of It in Hindi with Example

अंग्रेजी बोलना आसान है। 

It is easy to speak English

आज सोमवार है। 

It is Monday today.

कल छुट्टी है। 

It is Holiday tomorrow.

वहाँ जाना बेकार है। 

It is useless to go there.

यह संभव नहीं है। 

It is Impossible.

अब खेती करना संभव होगा। 

It will be possible to form now.

बारिश हो रही है। 

It is raining.

Read this also - यह भी पढ़े ..

1. Use of article A and An 

2. What is Noun in Hindi

3. Use of article 'The'

Meaning of It in Hindi - It का अर्थ 

It का अर्थ हिंदी में 'यह' होता है और यह एक personal pronoun है। इसका प्रयोग दिन , मौसम , समय , तापमान  और साथ ही इसका प्रयोग एक वचन निर्जीव संज्ञा (Non-living Noun) के लिए किया जाता है। 

It ka prayog और Rules

Rule (2) : It का प्रयोग Infinitive, Gerund तथा clause के बदले में भी होता है। जैसे - 

  • It is easy to solve.

इस sentence में 'to solve' एक Infinitive है। 

  • It is no use of crying.
इस sentence में 'crying' एक Gerund है। 

  • It is said that she is ill
इस sentence में 'she is ill' एक clause है। 

Rule (3) : It का प्रयोग sentence के subject के रूप में noun or pronoun को emphasis (जोर डालना) करने के लिए किया जाता है। जैसे - 

  • It was he who helped you yesterday.
  • यह वही है जिसने कल आपकी मदद की थी 

इस sentence में 'he' एक pronoun है। 

  • It was Gudiya whom I loved very much.
  • वह गुड़िया थी जिससे मै बहुत प्यार करता था। 
इस sentence में 'Gudiya' एक noun है। 

Rule (4) : It का प्रयोग Phrase or clause को introduce करने के लिए होता है।  जैसे - 

  • To live with an honest man is admirable.

इस sentence में 'To live with an honest man' एक Phrase है। 

    = It is admirable to live with an honest man.


  • That it will rain today is probable.

इस sentence में 'That it will rain toady' एक clause है। 
   = It is probable that it will rain today.


Rule (5) : It का प्रयोग किसी दिए गए statement or clause के लिए भी होता है। जैसे - 

  • Mr Singh has made a mistake, and he realize it.

 इस sentence में 'Mr Singh has made a mistake' एक statement or clause है। 

  • I was cheated by many persons, and I know it.

इस sentence में ' I was cheated by many persons' एक statement or clause है।

 

Use of It in English grammar

Rule (6) : कुछ sentence में principle clause के बाद  It + noun / adjective का प्रयोग होता है। क्योकि It के बाद Is छिपा रहता है। ऐसे sentence में It को preparatory it कहा जाता है। 
इस प्रकार के sentence का structure (बनावट) - 
Principal clause [subject + verb] + It + Noun / Adjective + Infinitive / clause.   जैसे - 
We think that it is wrong to travel without ticket.

Type I - We think it is wrong to travel without ticket.  (correct)

Type II - We think it wrong to travel without ticket.    (correct)

Type III - We think wrong to travel without ticket.      (incorrect)


उपरोक्त वाक्यों में Type I में that का प्रयोग नहीं हुआ फिर भी sentence correct हैं। क्योकि think के बाद that का प्रयोग होता भी है। Type II में 'is' का प्रयोग नहीं हुआ है फिर भी sentence correct है।  Type III में It तथा Is दोनों का प्रयोग नहीं हुआ है। इसलिए sentence गलत है। 

Note : (i) ऐसे वाक्य Is के बिना लिखे जा सकते हैं। लेकिन it के बिना नहीं लिखे जा सकते हैं।  जैसे -
He considers an honour to work here.  (Incorrect)

He considers that it is an honour to work here.  (correct)

He considers it is an honour to work here.  (correct)


Differences between This and It 

Use of This 

1. This का प्रयोग किसी व्यक्ति/वस्तु  के नाम/ पहचान / परिचय / समीपता आदि का बोध कराने के लिए होता है, न की it का।  जैसे - 

  • This is a book 
  • This is a step brother
  • This is All India Radio

2. This का प्रयोग नाम / परिचय जानने के लिए Interrogative sentence में होता है। जैसे - What is this. 
Use of It 

1. It का प्रयोग समय , दूरी , मौसम आदि का बोध कराने के लिए होता है न कि this का।  जैसे - 

  • It is 9 a.m.
  • It is summer. 
  • It is night.

2. It का प्रयोग नाम / परिचय जानने के लिए Interrogative sentence में नहीं होता है।  जैसे - What is it यह sentence गलत है। 


Use of It in English grammar Exercise

इतना काफी है। 
It is enough.

उमस बहुत बढ़ गयी है 
It is very humid.

मई का महीना था। 
It was may.

मै ही तो हूँ। 
It is I
It is me

यह मनगढन्त कहानी है। 
It is a concocted story.

शिक्षा ही मनुष्य को पशु से अलग करती है। 
It is education that distinguishes man from animals.

यह खेलने का समय है। 
It is time to play.

यह तरक्की करने का रास्ता है। 
It is the way to rise.

अनुशासन ही देश को महान बनाता है। 
It is discipline that makes a nation great.

It का प्रयोग 

यह कहा जाता है। 
It is said.

शिक्षा ही मनुष्य का गहना है। 
It is the education that is the ornament of life.

लगता है कि आज वर्षा होगी। 
It looks like rain today.

उस दिन हवा चलती रही। 
It was a windy day.

पैसा इंसान को शैतान बना देती है। 
It is money that makes a man a devil.

वर्षा रुकने का नाम नहीं ले रही है। 
It is non-stop rain.

वर्षा होने लगती है। 
It begins to rain.

मैंने ही ऐसा किया है। 
It is me who have done so.

मै ही तो इस पुस्तक का लेखक हूँ। 
It is me who am the author of this book.

मै ही तो अमित हूँ। 
It is I who am Amit.

It is me who am Amit.

जयराम ही तो मेरी मदद की थी। 
It was Jairam who helped me.


Related Post :


Types of Conjunction in Hindi

Since और For का प्रयोग 

Can का प्रयोग 

Above और Over के प्रयोग में अन्तर 

Present Indefinite Tense in Hindi

Present Continuous Tense in Hindi

Present Perfect Tense in Hindi

Since and For Use in Hindi

Demonstrative Pronoun in Hindi

Reflexive Pronoun in Hindi



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ