आपने अक्सर अंग्रेजी के वाक्यों में 'A' और 'An' का प्रयोग होते हुए सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते है।Article 'A' और 'An' का प्रयोग कब और कैसे होता है, (Use of A and An in Hindi). A और An meaning क्या होता है। इस पेज पर 'a' और 'an' के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गयी है जो आपके लिए मददगार होगी।
A or An का प्रयोग किसी Noun के position को Indefinite or uncertain (अनिश्चित) बनाने के लिए किया जाता है।
जैसे -
1. He saw an old man.
उसने एक बूढ़ा व्यक्ति देखा।
2. There was a king.
एक राजा था।
3. A dog was barking at night.
एक कुत्ता रात में भौंक रहा था।
उपरोक्त दिए गए उदाहरण 1, 2, 3 ने old man, king, dog के पहले क्रमशः a और an का प्रयोग इसके Position को uncertain (निश्चित) बनाने के लिए गया है।
Use of A / An in Hindi - (Article A और An का प्रयोग)
किसी भी word के पहले A / An का प्रयोग करने से पहले यह जानना जरुरी है कि उस word का first letter कौन सा है , तथा first letter का sound क्या है ? First letter और first sound को जाने बिना A /AN का प्रयोग करने से गलती होने की संभावना बढ़ जाती है। इस गलती से बचने के लिए यह आवश्यक है की आप English letters और sound को जाने।
Read also :
Use of 'A' - (A का प्रयोग)
Rule 1. 'a' का प्रयोग - (i) consonant (व्यंजन) से आरम्भ होने वाले और व्यंजन की आवाज़ से शुरू होने वाले शब्दो से पहले 'a' का प्रयोग किया जाता है।
जैसे- A boy, a table, a cow, a room, a chair.
This is a chair. (यह एक कुर्सी है)
That is a table. (वह एक मेज है)
This is a boy. (यह एक लड़का है)
This is a cow (यह एक गाय है)
A / An = एक
Use of 'An' - (An का प्रयोग)
(ii) Vowel से तथा Vowel की आवाज़ (स्वर) से बोले जाने वाले शब्दो से पूर्व An का प्रयोग किया जाता है।
जैसे - an owl, an ass, an elephant etc.
This is an umbrella (यह एक छाता है)
That is an elephant. (वह एक हाथी है)
This is an owl. (यह एक उल्लू है)
Important:- लेकिन अगर कोई Consonant से शुरू होने वाला शब्द Vowels से उच्चरित होता है तो उससे पहले भी 'an' ही लगेगा। जैसे- an honourable man, an honest man, an hour late इत्यादि। इनका उच्चारण 'औ', 'अ' से आरम्भ होता है।
जैसे -
He is an honourable man.
He is an honest man.
(iii) अंग्रेजी के अक्षर a, e, i, o, u स्वर (Vowels) हैं। ये Vowels ए स्वर की ध्वनि भी देते हैं तथा कहीं कहीं व्यंजन की ध्वनि भी देते हैं। यदि 'स्वर' , 'व्यंजन' की ध्वनि (स्वर) से बोलै जाये तो वहां 'a' का प्रयोग होता है।
जैसे - a university 'u' का प्रयोग है। और 'य' का स्वर European शब्द 'ये' से बोलै जाता है। इससे पहले 'a' लगाया जाएगा। One (वन) शब्द 'औ' (O) से प्रारम्भ है लेकिन इसके उच्चारण में 'व' की ध्वनि है। अतः इससे पहले a लगेगा।
(iv) Silent (शान्त) 'h' से शुरू होने वाले शब्दो से पहले भी an का प्रयोग किया जाता है। An hour, An honest man आदि।
(v) 'Abbreviation (संछिप्त रूप में लिखे जाने वाले शब्द) ये शब्द भले ही व्यंजन से आरम्भ करके लिखे जाएँ लेकिन यदि इनका उच्चारण (Pronunciation) स्वर से बोला जाता है तो उससे पहले 'an' का प्रयोग किया जायेगा। जैसे - An M.L.A., An M.P., An S.D.M., An M.A., An M.Com. इत्यादि।
Anita is an M.L.A
Use of Article A and An - (Article A और An का प्रयोग)
Rule 2. A या An के प्रयोग के लिए यह जानना आवश्यक है कि Noun countable या Uncountable है। 'एक ' की संख्या के लिए a या an का प्रयोग किया जाता है।
जैसे - A chair (एक कुर्सी), a table (एक मेज ), an umbrella (एक छाता), a boy (एक लड़का), a cow (एक गाय) आदि।
This is a chair. (यह एक कुर्सी है)
That is a table. (वह एक मेज है)
He is an honest man. (वह एक ईमानदार व्यक्ति है)
This is a boy. (यह एक लड़का है)
This is an umbrella (यह एक छाता है)
This is a cow (यह एक गाय है)
That is an elephant. (वह एक हाथी है)
Rule 3. सभी Common Nouns तथा Collective Nouns countable होते हैं अतः इनसे पहले Indefinite Article का प्रयोग किया जाता है। जैसे - An Indian, An Army इत्यादि।
A and An with example in Hindi
Rule 4. A / An का प्रयोग Each / Every (प्रत्येक) या per (प्रति / की दर से) के अर्थ में होता है।
जैसे-
सुधीर बाबू मेरे घर प्रत्येक सप्ताह में एकबार आते हैं।
Sudhir Babu comes to my house once a week.
राहुल प्रति माह दस हजार महीन कमाता है।
Rahul earns Rs 10,000/- a month.
राकेश पाँच किलोमीटर प्रति घण्टा की दर से चलता है।
Rakesh walks five kilometers an hour.
ट्रेन 80 किo मीo प्रतिघंटा की दर से चलती है।
The train runs eighty kilometers an hour.
Rule 5. Most का प्रयोग very (बहुत) के अर्थ में होने पर इसके पहले A का प्रयोग किया जाता है।
जैसे -
वह बहुत सुन्दर लड़का है।
He is a most handsome boy.
वह बहुत रोचक उपन्यास था।
That was a most interesting novel.
Rule 6 . यदि two adjective 'and' से जुड़कर किसी Singular Countable Noun के पहले प्रयुक्त हों तथा इससे एक ही व्यक्ति या वस्तु का बोध हो, तो first Adjective के पहले A/An का प्रयोग होता है।
जैसे -
एक ही गाय जो काली और सफ़ेद है।
A black and white cow.
एक ही शिक्षक जो ईमानदार और तेज है।
An honest and intelligent teacher.
एक ही लड़का जो लम्बा और सुन्दर है।
A tall and handsome boy.
Rule 7. यदि two adjective 'and' से जुड़कर किसी Singular Countable Noun के पहले प्रयुक्त हों और दो विभिन्न व्यक्तियों या वस्तुओं (Two difference persons/ things) का बोध हो, तो प्रत्येक Adjective के पहले A/An का प्रयोग होता है।
जैसे -
A black and a white cow.
दो गायें जिनमे एक काली और दूसरी सफ़ेद है।
An honest and an intelligent teacher.
दो शिक्षक जिनमे एक ईमानदार और दूसरा तेज है।
A red and a black shirt.
दो कमीज जिनमे एक लाल और दूसरा काला है।
Rule 8. Material तथा Abstract Noun भी गिने जा सकते हैं और जब ये Common Noun के रूप में प्रयोग किये जाते हैं तो उनसे पहले भी Indefinite Article का ही प्रयोग किया जाता है।
जैसे -
(a) A washerman uses an iron to press clothes.
(b) There is a danger ahead. (भाववाचक संज्ञा)
Rule 9. ऐसा ही देखा गया है कि अंग्रेजी में Proper Noun को Common Noun की तरह प्रयोग कर लेते हैं उससे पूर्व भी article 'a' या 'an' का प्रयोग किया जाता है।
जैसे-
I see, you always talk like a Hitler.
You are trying to be an Iron man like Vallabh Bhai Patel. (विशेष व्यक्ति)
There is an information from a Mr Agrawal whose name I forgot.
Related post :
Present Indefinite Tense in Hindi
Present Continuous Tense in Hindi
Above और Over के प्रयोग में अन्तर
0 टिप्पणियाँ