इस लेख में हम युग्म शब्द (Yugm Shabd) में विस्तार रूप से जानेंगे। युग्म शब्द क्या होता है, युग्म शब्द का अर्थ, भेद व उदाहरण। Competitive Exam में इससे जुड़े कई प्रश्न आते हैं। निचे दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़े और समझें।
युग्म शब्द क्या होते हैं ?
युग्म शब्द की परिभाषा - हिंदी के अनेक शब्द ऐसे हैं, जिनका उच्चारण प्रायः सामान है। अतः, वैसे शब्द जो उच्चारणकी दृष्टि से असमान होते हुए भी समान होने का भ्रम पैदा करते हैं, युग्म शब्द कहलाते हैं, युग्म शब्द अथवा 'श्रुतिसमभिन्नार्थक' शब्द कहलाते हैं। श्रुतिसमभिन्नार्थक का अर्थ ही है - सुनने में समान ; लेकिन भिन्न अर्थ भिन्न होते हैं।
युग्म शब्द का अर्थ
'युग्म' शब्द का अर्थ होता है 'जोड़ा'। हम अक्सर हिंदी बोलते समय एक शब्द के अर्थ दो शब्द बोल देते है। जैसे - आना - जाना , खाना - पीना , लेन - देन इत्यादि।
युग्म शब्द के भेद
युग्म शब्द मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं।
1. समानार्थी
2. विपरीतार्थी या भिन्नार्थक
3. निरर्थक
Yugm Shabd - युग्म शब्द के उदाहरण
युग्म शब्द ' 'श्रुतिसमभिन्नार्थक'
1. अंस - कन्धा
अंश - हिस्सा
2. अपत्य - सन्तान
अपथ्य - प्रतिकूल आहार-बिहार
3. अजर - जो बृद्ध न हो
अजिर - आँगन
4. अन्त - समाप्ति
अन्त्य - नीच
5. अभ्याश - निकट, सामीप्य
अभ्यास - किसी काम को बार करना
6. अमित - अधिक, बेहद
अमीत - शत्रु
7. अम्ब - माता
अम्बु - जल
8. अम्बुज - कमल
अम्बुधि - सागर
9. अयश - अपयश
अयस - लौह धातु
10. असन - भोजन
आसन - बैठने की वस्तु
11. अनु - पीछे, एक उपसर्ग
अणु - पदार्थ के छोटे से छोटा भाग
12. अवृत्ति - बेकारी
आवृत्ति - दोहराना
13 अग - अचल
अघ - पाप, दुष्कर्म
14 अक्षि - आंख
अक्षी - धाम, अस्तित्व
15 अभय - निर्भय
अभय - दोनों
16. अरि - दुश्मन
अरी - स्त्रीलिंग का संबोधन
17. अवदान - देन, उपलब्धि
अवधान - मनोयोग, ध्यानपूर्वक
18. अब - तत्काल, अभी
आब - पानी
19. अलक - माथे पर लटकते बाल, जुल्फ
अलग - भिन्न, पृथक
20. अभिसार - प्रिय से मिलने जाना
अभिसार - आक्रमण
21. अंतराल - बीच में
अंतराय - विघ्न
22. आरती - धूप – दीप दिखाना
आरति - विरक्ति, दुख
23. अरुज - निरोग
अरुझ - उलझना, फसना
24. अर्घ्य - हवन – सामग्री
अर्घ - जलदान
25. अलि - भ्रमर
अली - सखी
26. आलोक - निर्जन, अदृश्य
आलोक्य - असाधारण
27. असि - तलवार
असी - काशी के एक नदी का नाम
28. अभिज्ञ - जानकर
अविज्ञ - मूर्ख
29. अब्ज - कमल
अब्द - बादल
30. अवलि - पंक्ति
आविल - कलुषपूर्ण
31. अवधूत - सन्यासी
अधूत - अकम्पित, निडर
32. अधृत - धारण न किया हुआ
आधृत - जो आधारित हो
33. अध्रुव - अस्थिर
अधुष - कण्ठ प्रदाह, गले का एक रोग
34. अध्ययन - पढ़ना, पढ़ाई
अध्यशन - अतिभोजन
35. अनंग - बिना शरीर का
अनग - बिना नग का
36. अनंदी - धान–विशेष
आनंदी - प्रसन्न
37. अनाश - निराश, जिसका नाश न हो
अनास - नासिका–रहित
38. अनिरुक्त - जिसकी व्याख्या न हुई हो
अनिरुद्ध - कृष्ण के पुत्र का नाम
39. इति - पूर्णता
ईति - विघ्न
40. इंदु - चंद्रमा
इंदूर - चूहा
41. इत्र - सुगंध
इतर - दूसरा
42. इलय - गतिहीन
इलव - किसान, निर्धन
43. उचा - उभाकर
उज़ा - साफ
44. उच्च - ऊंचा, लम्बा
उच्य - ढेर , राशि
45. उतर - उतारना
उतर - प्रश्न का उत्तर
46. उत - उस ओर
ऊत - निः संतान
47. उपांग - छोटा अंग
उपान्त - छोर , किनारा
48. उपार - भूल, दोष
अपार - सीमा रहित
49. उमर - उम्र, आयु
उमरा - धनिक, सरदार
Yugm Shabd 50 - युग्म शब्द 50
50. ऊमक - वेग
उभक - रीछ
51. उभना - उठना
उभाना - उठान
52. कुंजित - लता – मंडपोवाला
कुंचित - घुंघर वाले
53. कंकाल - ठठरी, हड्डियों का समूह
कंगाल - गरीब
54. कंजर - नीचा पुरुष, जाति विशेष
कुंजर - हाथी
55. कुंकुम - रोरी, केसर
कुंकुमा - झिल्ली की कुप्पी
56. कर्त्तन - कतरना
कीर्त्तन - भजन, पूजा
57. कटक - सोना
कटुक - कड़वा
58. कर्कट - केंकडा
करकट - कूड़ा
59. कर्म - कार्य
क्रम - सिलसिला
60. कदन - हिंसा
कदन्न - खराब अन्न
61. करीष - सूखा गोबर
करीश - गजराज
62. कश - चाबुक
कष - कसौटी
63. कल्माष - काला,। चितकबरा
कल्मष - पाप
64. कल - आने वाला दिन
कल - बीता हुआ कल
65. कांटा - नुकीली वस्तु
काटा - काटना, का भूतकाल
66. कांता - सुन्दर स्त्री
कांतार - वन, भयानक स्थान
67. कीर्त्तिमान - नया मापदंड
कीर्तिमान् - यशस्वी
68. कुच - उरोज, स्तन, चुचुक
कूच - प्रस्थान
69. कुजन - दुर्जन
कूजन - पक्षियों का कलरव
70. कुल - खानदान
कूल - किनारा
71. कृत - किया हुआ
क्रीत - खरीदा हुआ
78. कृषाण - किसान
कृशानु - आग
79. क्षति - हानि
क्षिति - पृथ्वी
80. कोड़ी - बीस
कौड़ी - घोंघा आदि का घर
81. कोट - किला,। गढ़
कोटि - करोड़
82. कोश - शब्द–संग्रह
कोष - खजाना
83. खल - दुष्ट
खलु - ही, तो निश्चयार्थक शब्द
84. खोआ - दूध से बनने वाला पदार्थ
खोया - खो जाना, गुम हो जाना
85. खाई - गड्ढा
खायी - खाना, क्रिया का भूतकाल
86. खासी - अच्छी, सुंदर
खाँसी - खांसना, खासी, नामक एक जनजाति
87. खैर - कुशल, अच्छा
खैर - कत्था
88. शट्टा - कलाई
गट्टा - गट्ठर
89. गढ़ना - सुडौल करना
गड़ना - चुभना
90. गण - समूह
गण्य - गिनने योग्य
91. ग्रह - सूर्य, चंद्र, बुध, बृस्पति आदि
गृह - घर
92. घन - बादल, बड़ा हथौड़ा
घना - गाढ़ा
93. घोर - बहुत बुरा
घोल - घुला - मिला
94. चण्ट - चालाक
चण्ड - तीक्ष्ण , तीब्र
95. चन्द - कई थोड़े से, कुछ
चन्दा - चाँद, थोड़ा-थोड़ा करके इकठ्ठा
96. चम्पक - चम्पा का पेड़
चम्पत - गायब
97. चदिर - चन्द्रमा, कपूर, हाथी
चद्दर - चादर, वितान
98. चरि - पशु
चरी - दूती , जासूस
99. चदुष्पथ - चौराहा
चदुष्पद - चौपाया
100. चषप - प्याला
चसक - आदत, लत
Related post :
0 टिप्पणियाँ