Advertisement

Application in Hindi - Prathna Patra कैसे लिखें

इस लेख में हम जानेंगे प्रार्थना पत्र Application in Hindi -Prathna Patra या कैसे लिखा जाता है। प्रार्थना पत्र को लिखने का एक अलग सलीका होता है, यह सामान्य तरीके से नहीं लिखा जाता है। पत्र किसी समस्या या किसी वस्तु के अनुरोध के समाधान के लिए लिखा जाता है, अक्सर हम अपने स्कूल या कालेज में छुट्टी के लिए प्रधानाचार्य को पत्र लिखते हैं। 

पत्र मुख्यतः पाँच प्रकार के होते हैं , प्रार्थना पत्र (Prathna Patra) Application in Hindi उनमे से एक है। इस आर्टिकल में Application in Hindi कैसे लिखते हैं, यह स्पष्ट रूप से लिखा गया है जिन्हे पढ़कर आप पत्र लिखना आसानी से जान जायेंगे। 

Application in Hindi - Prathna Patra

Application in Hindi - Prathna Patra

पत्रों के माध्यम से हम अपने विचारों तथा समाचार या कोई जानकारी दुसरो तक पहुचातें है। किसी सरकारी संस्था, स्कूल, तथा कालेज में अपनी समस्या की शिकायत करनी हो या किसी वस्तु व छुट्टी के लिए आग्रह करना हो तब हम प्रार्थना पत्र के माध्यम से हम अपनी बात  व्यक्त करते हैं। 

Application in Hindi प्रार्थना पत्र (Prathna Patra) का अर्थ होता है की हम अपनी समस्या के बारे में किसी संस्था, स्कूल तथा कालेज को पत्र लिखकर उस समस्या के समाधान के लिए अनुरोध या आग्रह करते हैं।

दूसरे शब्दों में कहें तो यह पत्र अपनी समस्या को स्पष्ट तरीके से बताते हुए पत्र को लिखा जाता है तथा समाधान के लिए किसी संस्था से अनुरोध किया जाता है।  

Patra Kitne Prakar Ke Hote Hai - पत्र के प्रकार 

पत्र प्रायः पाँच प्रकार के होते हैं -

1. निजी-पत्र 

2. प्रार्थना-पत्र 

3. व्यावसायिक-पत्र 

4. सरकारी-पत्र 

5. विविध-पत्र                              

 Application in Hindi - प्रार्थना-पत्र 

Chutti Ke Liye Application in Hindi - Application For Leave in Hindi

सेवा में ,  

         प्रधानाध्यापक ,

         जी सी पब्लिक स्कूल ,

         लखनऊ। 

महोदय ,

सबिनय निवेदन है कि कल प्रातः मेरे में हल्का दर्द था। दोपहर के समय अचानक मुझे दस्त व उल्टियाँ होनी शुरू हो गईं। चिकित्सा से दवा ली परन्तु अभी स्वस्थ नहीं हो पाया हूँ। अतः आज विद्यालय में उपस्थित होने में असमर्थ हूँ। आपसे निवेदन है कि मुझे दो दिन (16 नवंबर से 17 नवंबर, 2022) तक का अवकाश प्रदान करें।

आपका आज्ञाकारी शिष्य  

राकेश वर्मा 

कक्षा - 6 

दिनांक : 16 नवंबर, 2022     


विवाह के अवसर पर अवकाश हेतु प्रधानचार्य को प्रार्थना पत्र

सेवा में ,  

         प्रधानाध्यापक ,

         आर के पब्लिक स्कूल ,

        पटना। 

महोदय ,

     विनम्र निवेदन है की मेरे घर मेरे बड़े भाई का विवाह-समारोह दिनांक 12 दिसंबर 2022 को संपन्न होने वाला है , जिसमे सम्मिलित होना मेरे लिए आवश्यक है। 

     कृपया मुझे चार दिन (दिनांक 11 दिसंबर से 14 दिसंबर 2022) तक का अवकाश प्रदान करने की कृपा करें। इस कृपा के लिए मई आपका आभारी रहूँगा। 

धन्यवाद। 

आपका आज्ञाकारी शिष्य 

 अतुल चौधरी 

कक्षा - 9 (ब)

                       दिनांक : 11 दिसंबर 2022

Application in Hindi - Prathna Patra

Scholarship Ke Liye Application in Hindi - (Prathna Patra)

सेवा में ,

         प्रधानाचार्य ,

         सिटी चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल ,

         कानपूर 

महोदय ,

आपसे सविनय निवेदन है की मैं विद्यालय की कक्षा 10वीं का छात्र हूँ। 9वीं वार्षिक परीक्षा में मैंने 90% अंक प्राप्त किये थे।  गत विद्यालय की 9वीं कक्षा में मुझे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने का सौभाग्य मिला था। सूचनापट्ट के अनुसार 9वीं कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र को छात्रवृति प्रदान की जाती है। अतः मै इसके हेतु योग्य पात्र हूँ। आशा है मेरे प्रार्थना-पत्र पर सहानभूतिपूर्वक विचार किया जायेगा। 

मै आपका आभारी रहूंगा। 

आपका आज्ञाकारी शिष्य 

अविनाश कौशिक 

कक्षा - 10 (अ)                                                                

                      दिनांक -  . . . . . . . . . 


Application For TC in Hindi - TC Application in Hindi

Application in Hindi - Prathna Patra

सेवा में ,

          प्रधानाचार्य ,

          टैलेंट पब्लिक स्कूल ,

          आगरा ,

महोदय ,

           सबिनय निवेदन है की मैं इस विद्यालय का कक्षा 10वीं का छात्र हूँ। मै पिछले पाँच साल से इस विद्यालय में अध्ययनरत रहा हूँ, मैंने इसी वर्ष अपनी 10वीं कक्षा उत्तीण की है। मै अपनी आगे की पढाई किसी अन्य विद्यालय से जारी रखना चाहता हूँ , अन्य विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए मुझे टी सी (Transfer Certificate) की आवश्यकता पड़ेगी। अतः आप मुझे टी सी (Transfer Certificate) प्रदान करने की कृपा करें। 

मै आपका आभारी रहूंगा। 

धन्यवाद। 

आपका आज्ञाकारी शिष्य 

           संदीप वर्मा 

          कक्षा - 10 (अ)

दिनांक - 10/11/2022


Related post :

Devnagri Lipi in Hindi


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ