क्या आप जानते हैं Microsoft Word क्या है या MS-Word क्या है ? और इसका उपयोग क्यों किया जाता है ?इस पेज पर आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस या माइक्रोसॉफ्ट वर्ड एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है , जिसे MS Office भी कहते है। यह एक अमेरिका की कंपनी मिक्रोसॉफ़्ट द्वारा बनाई गयी है। MS Office लगभग सभी कार्यालय, स्कूलों, कॉलेजो आदि में प्रयोग में लाया जाता है।
यह कार्यालय से सम्बंधित सभी कार्यो को पूरा करने में सहायता प्रदान करता है। जैसे - Letter writing, Accounting work, Representation, Graph display आदि कार्यो को MS Office की सहायता से किया जाता है। इस प्रकार यह एक वर्ड प्रोसेसिंग प्रोग्राम है , जो विभिन्न प्रोग्रामों का समूह है।
(i) Microsoft word (ii) Microsoft Excel
(iii) Microsoft Power Point (iv) Microsoft Access
(v) Microsoft Publisher (vi) Microsoft Outlook
यह भी पढ़े - Also read this
Microsoft (MS) Word kya hai ?
यह एक प्रकार का वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर है, जिसका प्रयोग किसी डॉक्यूमेंट को बनाने में, उसमे सुधार करने के लिए किया जाता है। यह एक बहुत महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर है , जो लगभग सभी कंप्यूटर में MS-Office पैकेज के अंदर पाया जाता है।
इसमें अनेक प्रकार के टूल्स पाए जाते है, जो 45kb से कम साइज के डॉक्यूमेंट बनाने में, उसमे बदलाव करने, डॉक्यूमेंट को प्रिण्टिंग करने,उसमे एडिटिंग करने आदि कामो के लिए प्रयोग किये जाते हैं।
इस सॉफ्टवेयर के प्रयोग से विभिन्न प्रकार के टेक्सटाइल डॉक्यूमेंट और डॉक्यूमेंट में फोटो आदि लगाकर एक आकर्षक डॉक्यूमेंट तैयार किया जाता है।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को प्रारम्भ करना - Starting MS-word
MS-Word खोलने या प्रारम्भ करने की दो विधियां हैं
(i) टास्कबार में Start बटन पर क्लिक करते हैं। उसके बाद Run विकल्प पर क्लिक करते हैं, जिसके बाद एक टेक्स्ट बॉक्स दीखता है। उस टेक्स्ट बॉक्स में Winword टाइप करके Enter बटन दबाते हैं।
(ii) क्लिक Start बटन - All Programs - Microsoft Office - Microsoft Office Word 2007 .
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के अवयव - Component of Microsoft Word
Title bar
यह माइक्रोसॉफ्ट वर्ड डॉक्यूमेंट में सबसे ऊपर एक रिबन (पट्टी) होती है, जो फाइल का नाम और जिस सॉफ्टवेयर में फाइल खुली है और उस सॉफ्टवेयर का नाम दिखाती है। टाइटल बार में तीन बटन के रूप में बदल जाती है।
(i) Minimize
इस बटन को क्लिक करने से विण्डो अस्थायी रूप से बंद होकर टास्क बार में एक बटन के रूप में बदल जाता है।
(ii) Maximize Restore
इस बटन को क्लिक करने से विण्डो की पूरी स्क्रीन बदल जाती है और maximize बटन restore बटन में बदल जाता है, जिसपर छोटे आयतों का एक जोड़ा दीखता है।
(iii) Close
इसका प्रयोग किसी खुली हुई फाइल को बंद करने के लिए करते हैं।
Standard Tool Bar
इसमें फाइल और टेक्स्ट सम्बन्धी कामों के लिए टूल रहते हैं; जैसे - नई फाइल खोलना, फाइलो को सुरक्षित रखना इत्यादि।
Ribbon : - यह स्क्रीन के टाइटल बार के निचे एक पट्टी होती है। रिबन में किसी काम को करने के लिए आदेशों का एक पैनल होता है ; जैसे - सेव, ओपन , प्रिंट, आदि।
Tab : - रिबन पर मेनू बार में कुछ बटन लगे होते हैं। इन बटन को तब कहते हैं।
Ruler
यह डॉक्यूमेंट विण्डो के टॉप पर और उसके बायें तरफ दिखाई देता है। रूलर का प्रयोग किसी डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट के Vertical और Horizontal Margin को देखने व सेट करने के लिए किया जाता है।
Rulers के दो प्रकार होते हैं :-
(i) Horizontal Ruler :- यह डॉक्यूमेंट के चौड़ाई (Width) को सूचित करता है। इसका प्रयोग लेफ्ट और राइट मार्जिन को सेट करने के लिए करते हैं।
(ii) Vertical Ruler :- यह डॉक्यूमेंट की उचाई (Height) को सूचित करता है। इसका प्रयोग टॉप और बॉटम मार्जिन को सेट करने के लिए करते हैं।
Status bar
यह बार डॉक्यूमेंट से सम्बंधित कुछ सूचनाएं; जैसे - पेज नंबर, करंट पेज, करंट टेम्पलेट, कॉलम नंबर और लाइन नंबर आदि को दिखाता है।
Work Area
यह डॉक्यूमेंट विण्डो का आयातकार छेत्र होता है, जिसमे आप कुछ टेक्स्ट टाइप करते हों। इसे वर्कप्लेस (Workplace) नाम से भी जाना जाता है।
Cursor
इसे पॉवरपॉइंट भी कहते हैं। यह किसी टेक्स्ट के प्रारंभिक बिंदु को दर्शाता है। कर्सर जिस स्थान पर होता है, उसी स्थान पर कोई टेक्स्ट टाइप होता है।
एम एस वर्ड की विशेषताएं - Features of Microsoft Word
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की निम्नलिखित विशेषताएं हैं
Easy to Learn
MS-Word को सीखना और चलाना बहुत ही आसान है. आप कुछ ही दिनों की प्रैक्टिस करने के बाद इसका बेसिक सीख सकते है। फिर धीरे-धीरे एडवांस काम करना भी आ जाता है।
यह वर्ड एडिटर Graphical User Interface उपलब्ध करवाता है, यानि आप कमांड्स को आइकन के माध्यम से देखते है, और उन्हे देखकर ही अंदाज लगा सकते है कि यह इस कमांड का यह काम हो सकता है।
Text Editing
MS Word में किसी टेक्स्ट को लिखना, एडिट करना, डिलीट करना टैक्स के कॉम्पोनेंट को मॉडिफाई करना आदि काम बहुत ही आसानी से होते हैं।
यदि किसी टैक्स को कट कर दिया गया है तो कट किया हुआ टेक्स्ट क्लिपबोर्ड में अस्थाई रूप से स्टोर रहता है। जब उसे पेस्ट कर देते हैं तो क्लिपबोर्ड से कट किया हुआ टेक्स्ट हट जाता है।
Format Text
MS-Word में किसी टेक्स्ट या शब्द को अनेक प्रकार की शब्द डिजाइन से मॉडिफाई (Modify) कर सकते हैं। विभिन्न प्रकार की स्टाइल का प्रयोग करके टैक्स appearance को बदल सकते हैं।
Indentation
इनविटेशन का मतलब पेज की बाउंड्री और टेक्स्ट के बीच के अंतर से है। इसके प्रयोग से टेस्ट और पेज बाउंड्री के बीच में चारों तरफ से गैप को कम या ज्यादा कर सकते हैं।
Page Orientation
इसका प्रयोग किसी टाइप किये हुए टेक्स्ट को एक Horizontal Page और पेज में या Vertical Page में प्रिंट करने के लिए किया जाता है।
MS Word में दो प्रकार के पेज Orientation होते हैं
(i) Horizontal Orientation
(ii) Vertical Orientation
Find and Replace
MS-Word में टाइप किये गए टेक्स्ट में से किसी विशेष करैक्टर या शब्द को आसानी से फाइंड (Find) किया जा सकता है। इसमें फाइंड किये गए करैक्टर या शब्द को किसी दूसरे करैक्टर या टेक्स्ट से बदला भी जा सकता है।
Spell Check
इसमें स्पेलिंग और ग्रामर को चेक करने की सुविधा भी होती है। यह Automatically स्पेलिंग और ग्रामर की गलतियों को ढूढता है और उसे सही भी कर देता है।
Dictionary
इस सॉफ्टवेयर में एक Comprehensive Dictionary और शब्दकोश होता है, जो एक शब्द के कई पर्यायवाची (Synonyms) देता है।
Bullets and Numbering
इस सॉफ्टवेयर में अनेक प्रकार के बुलेट्स और नंबर (गिनती के अंक, रोमन अंक और अंग्रेजी के अक्षर) होते है। जिसका प्रयोग करके पेज में एक लिस्ट बना सकते हैं और पेज में लिखे हुए डाटा को एक क्रम में भी रख सकते हैं।
Mail Merge
मेल मर्ज MS-Word की वह सुविधा है, जिसके द्वारा एक पत्र अनेक व्यक्तियों को भेज सकते है और साथ ही कुछ सूचनाएं बदलते हुए किसी दस्तावेज की अनेक प्रतियां निकाल सकते हैं। इसमें दो फाइलो से सूचनाएं लेकर उन्हें आपस में मिलाकर या विलय (Merge) करके वास्तविक दस्तावेज तैयार किया जाता है।
Graphics
यह MS-Word में ड्राइंग बनाने की अच्छी सुविधा होती है। इसके द्वारा विभिन्न तरह की आकार ; जैसे - Circle, Lines, Triangle, आदि अनेक प्रकार की ड्राइंग आसानी से बना सकते हैं। इसमें ड्राइंग बनाने का ड्राइंग टूलबार उपलब्ध होता है जिसमे अनेक प्रकार की ड्राइंग होती है।
MS-Word में नया डॉक्यूमेंट बनाना - Creating New Document in MS-Word
MS-Word में नया डॉक्यूमेंट बनाने के लिए निम्न में से किसी एक विधि का प्रयोग कर सकते हैं।
(i) File मेन्यू में New ऑप्शन पर क्लिक करने पर डॉक्यूमेंट बनाने के लिए New Page खुल जायेगा।
(ii) टूलबार में New बटन पर क्लिक करें इसके बाद डॉक्यूमेंट बनाने के लिए New Page खुल जायेगा।
(iii) की-बोर्ड से Ctrl+N बटन क्लिक करने पर डॉक्यूमेंट बनाने के लिए New Page खुल जायेगा।
0 टिप्पणियाँ